प्रश्न - उपन्यास की परिभाषा दीजिए ।
- उत्तर - "युग की गतिशील पृष्ठभूमि पर सहज शैली में स्वाभाविक जीवन की पूर्ण झाँँकी प्रस्तुत करने वाला गद्य काव्य उपन्यास कहलाता है।"
प्रश्न - उपन्यास के प्रमुख तत्वों के नाम लिखिए।
- उत्तर - उपन्यास के प्रमुख तत्व हैं - (1) कथावस्तु (2) पात्र और चरित्र - चित्रण, (3) देश काल और वातावरण (4) भाषा - शैली (5) उद्देश्य।
प्रश्न - हिंदी के सर्वप्रथम मौलिक उपन्यास और उसके लेखक का नाम लिखिए।
- उत्तर - हिन्दी का सर्व प्रथम मौलिक उपन्यास लाला श्रीनिवास दास द्वारा रचित "परीक्षागुरु" है।
प्रश्न - विषय के आधार पर हिन्दी - उपन्यासों के भेद बताइए।
- उत्तर - विषय के आधार पर हिन्दी उपन्यासों को (1) सामाजिक, (2) ऐतिहासिक, (3) राजनीतिक, (4) मनोवैज्ञानिक, (5) पौराणिक, (6) आंचलिक, (7) तिलिस्मी व जासूसी (8) क्रांतिकारी आदि आठ भेदों के अंतर्गत विभाजित किया जा सकता है।
प्रश्न - हिन्दी उपन्यास के विकास का काल - विभाजन किस प्रकार किया गया है?
- उत्तर - हिन्दी - उपन्यास का विकास चार युगों में विभाजित किया गया है -
- पूर्व प्रेमचंद्र युग - 1882 से 1916 तक
- प्रेमचन्द युग - 1917 से 1933 तक
- प्रेमचन्द्रोत्तर युग - 1934 से 1947 तक
- स्वातंत्र्योत्तर युग - 1948 से अब तक
प्रश्न - द्विवेदी युग के दो उपन्यासकारों के नाम लिखिए।
- उत्तर - द्विवेदी युग के दो उपन्यासकार हैं - (1) किशोरीलाल गोस्वामी, (2) देवकीनंदन खन्नी।
प्रश्न - प्रेमचन्द से पूर्व के उपन्यासकारों के नाम लिखिए।
- उत्तर - प्रेमचंद्र से पूर्व के चार उपन्यासकार है - (1) बालकृष्ण भट्ट, (2) देवकीनंदन खन्नी, (3) किशोरी लाल गोस्वामी, (4) गोपालराम गहमरी।
प्रश्न - प्रेमचन्द जी के समकालीन चार उपन्यासकारो के नाम लिखिए।
- उत्तर - प्रेमचंद जी के समकालीन 4 उपन्यासकार है - (1) जयशंकर प्रसाद, (2) चतुरसेन शास्त्री, (3) विशम्भरनाथ शर्मा 'कौशिक' (4) भगवती प्रसाद वाजपेयी।
प्रश्न - प्रेमचन्द जी के प्रमुख उपन्यासों के नाम लिखिए ।
- उत्तर - प्रेमचंद जी के प्रमुख उपन्यास है - (1) गोदान, (2) गबन, (3) निर्मला, (4) रंगभूमि, (5) सेवासदन आदि।
प्रश्न - प्रेमचन्द जी के उपन्यासों के मुख्य विषय क्या है ?
- उत्तर - प्रेमचन्द जी के उपन्यासों के मुख्य विषय भारतीय कृषक और श्रमिक समाज, सामाजिक समस्याएँँ, राष्ट्रीय जागरण, नारी उत्थान आदि है।
प्रश्न - प्रेमचन्दोत्तरकालीन उपन्यासों के विषय क्या थे?
उत्तर - प्रेमचन्दोत्तरकालीन उपन्यासों के विषय - सामाजिक विषमता, वर्ग - संघर्ष, सामाजिक रूढ़ियां आदि थे।
प्रश्न - प्रमुख मनोवैज्ञानिक उपन्यासकारों के नाम लिखिए
उत्तर - जैनेंद्र कुमार, सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन 'अज्ञेय', इलाचंद्र जोशी भगवती प्रसाद वाजपेयी आदि प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक उपन्यासकार है।
प्रश्न - हिंदी के 2 ऐतिहासिक उपन्यासों के नाम लिखिए।
- उत्तर - हिंदी के 2 ऐतिहासिक उपन्यास है - (1) मृगनयनी (वृन्दावनलाल वर्मा), (2) बाणभट्ट की आत्मकथा (हजारी प्रसाद द्विवेदी)।
प्रश्न - स्वातंत्र्योत्तर - युग के प्रमुख उपन्यासकारों के नाम लिखिए।
- उत्तर - स्वातंत्र्योत्तर - युग के प्रमुख उपन्यासकार है - 'फणीश्वरनाथ 'रेणु', रांंगेय राघव, धर्मवीर भारती, हजारी प्रसाद द्विवेदी, राजेंद्र यादव, शिवानी आदि।
प्रश्न - आंचलिक उपन्यास किसे कहते हैं ? एक आंचलिक उपन्यासकार का नाम लिखिए।
- उत्तर - वह उपन्यास, जिसमें किसी अंचल - विशेष पर आधारित विषय - वस्तु का वर्णन किया गया हो, "आंचलिक उपन्यास" कहलाता है। फणीश्वरनाथ 'रेणु' का 'मैला आँँचल' एक सुप्रसिद्ध आंचलिक उपन्यास है।
प्रश्न - प्रमुख आंचलिक उपन्यासकारों के नाम लिखिए।
- उत्तर - फणीश्वरनाथ 'रेणु', नागार्जुन, देवेन्द्र सत्यार्थी, रांगेय राघव, अमृतलाल नागर, शिव प्रसाद सिंह तथा हिमांशु जोशी आदि प्रमुख आंचलिक उपन्यासकार हैं।
प्रश्न - आधुनिक काल की दो महिला उपन्यासकारों के नाम लिखिए।
- उत्तर - शिवानी एवं उषा प्रियंवदा आधुनिक काल की दो महिला उपन्यासकार हैं।
प्रश्न - हिन्दी के चार सामाजिक उपन्यासकारों के नाम लिखिए।
- उत्तर - हिन्दी के चार सामाजिक उपन्यासकार है - (1) प्रेमचंद (2) जयशंकर प्रसाद (3) अमृतलाल नगर (4) भगवतीचरण वर्मा ।
प्रश्न - हिन्दी के चार मनोविश्लेषक उपन्यासकारों के नाम लिखिए।
उत्तर - हिन्दी के चार मनोविश्लेषक उपन्यासकार है - (1) जैनेन्द्र कुमार, (2) इलाचंद्र जोशी, (3) अज्ञेय (4) भगवती चरण वर्मा।
प्रश्न - उपन्यास सम्राट का नाम लिखिए।
उत्तर - उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद को कहा गया है।