परिभाषा शब्द समूह के लिए एक शब्द का प्रयोग एकल शब्द कहलाता है।
शब्द समूह एकल शब्द।
- मन के भाव मनोभाव
- महिमा से परिपूर्ण महिमामणि्डत
- वह समय, जो बीत चुका है अतीत
- नीति का बोध कराने वाला वाक्य। नीति- वचनामृत।
- ठेका लेने वाला ठेकेदार
- खेती करने वाला। खेतिहर, किसान।
- मिट्टी के बर्तन बनाने वाला कुम्हार।
- पानी भरने वाली पनिहारिन।
- जिसका ज्ञान कम हो। अल्पज्ञ।
- जिसमें शक्ति ना हो। अशक्त।
- जिसे क्षमा ना किया जा सके। अक्ष्म्य
- अनुसरण करने वाला। अनुयायी
- जिसके समान कोई दूसरा न हो। आदित्य।
- जो पुरुषों में उत्तम है। पुरूषोत्तम।
- जो धर्म को ना मानता हो। अधार्मिक
- जो धर्म को मानता हो धार्मिक।
- उपासना करने वाला। उपासक।
- पूजा करने वाला। पुजारी।
- पुत्र के प्रति स्नेह का भाव वात्सल्य
- जो किसी से भयभीत न हो निर्भय।
- जिसे ज्ञान न हो अज्ञान।
- जिसके पास धन नहीं हो निर्धन।
- जो क्षय न हो अक्षय।
- जो निरंतर रहता हो अक्षुण्ण
- जो ईश्वर में विश्वास रखता हो आस्तिक।
- जो ईश्वर में विश्वास न रखता हो नास्तिक।
- जो व्याकरण का विद्वान हो वैयाकरण।
- जो पढ़ा लिखा न हो। निरक्षर।
- जिससे अक्षरों का ज्ञान हो। साक्षर।
- जो सब कुछ जानता हो सर्वज्ञ।
- जो दूसरों का उपकार मानता हो। कृतज्ञ।
- जो उपकार न माने कृतध्न
- जो प्रशंसा के योग्य हो प्रशंसनीय।
- जो कभी बूढ़ा न हो। अजर।
- जो सबको समान देखें समदर्शी।
- जो नीति को जानता हो। नीतिज्ञ।
- जिसका वर्णन न किया जा सके अवर्णनीय।
- जो जानने का इच्छुक हो। जिज्ञासु।
- जिसका कोई शत्रु न हो अजातशत्रु।
- जो मोक्ष की इच्छा करता हो। मुमुक्षु।
- जो नई चीज की खोज करें आविष्कारक।
- जो पूर्व समय में हुआ हो। भूतपूर्व।
- अपना नाम स्वयं लिखना हस्ताक्षर।
- जिसने ऋण लौटा दिया हो उऋण
- स्त्री पुरुष का जोड़ा। दम्पति
- जो बिना वेतन के कार्य करें अवैतनिक।
- जो देखने में सुंदर हो। सुदर्शन।
- जो सबका प्यारा हो सर्वप्रिय।
- जो अचानक आ गया हो। अतिथि।
- जो अतिथि का सत्कार करें यजमान, मेजबान।
- जो अधिक खर्च करता है अपव्ययी
- जिसे टाला न जा सके अपरिहार्य
- जो स्त्री अभिनय करें अभिनेत्री।
- जानने की इच्छा। जिज्ञासु।
- जो कानून के विरुद्ध हो अवैध।
- जिसे जीता न जा सके। अजेय
- जो उचित समय पर न हो असामयिक
- स्वयं द्वारा लिखा जीवन चरित्र आत्मकथा।
- जो नीचे लिखा हो निम्नलिखित।
- छात्रों के निवास का स्थान छात्रावास।
- जिसने इंद्रियों को जीत लिया हो जितेन्द्रिय।
- जिसके पार देखा जा सके। पारदर्शी।
- जो किसी की ओर से हो प्रतिनिधि।
- जो विदेश में रहने वाला हो प्रवासी।
- जो आंखों के सामने हो। प्रत्यक्ष।
- जो आंखों के सामने न हो। अप्रत्यक्ष।
- जो दूसरों के आधीन हो। पराधीन।
- किसी लेख की नकल। प्रतिलिपि।
- जो अन्य पक्ष का हो। विपक्षी।
- जो विषय की विशेष जानकारी रखता हो। विशेषज्ञ।
- सौ वर्षों का समूह शताब्दी।
- सत्य के लिए आग्रह सत्याग्रह।
- एक साथ पढ़ने वाला सहपाठी।
- एक दूसरे से फैलने वाला रोग संक्रामक।
- जो ऊपर कहा गया हो उपर्युक्त
- जिसका कोई आश्रय न हो निराश्रित।
- जिसे दंड देना उचित हो दंडनीय।
- जो दर्शनशास्त्र का विद्वान हो। दार्शनिक।
- हाथ से लिखा लेख या पुस्तक पांडुलिपि।
- जो अपनी इच्छा से सेवा करें स्वयंसेवक।
- नीति से संबंध रखने वाली बात। नैतिक।
- जिसका कोई आकार नहीं निराकार।
- जिसके नीचे रेखा खींची गई हो। रेखांकित।
- जो कार्य मानवता के विरुद्ध हो अमानवीय।
- कलाकार की बनाई वस्तु कलाकृति।
- किसी कार्य के लिए जिम्मेदार व्यक्ति। उत्तरदायी
- सामान्य नियम के विरुद्ध बात। अपवाद।
- जो व्यक्ति पहले किसी पद पर रह चुका हो भूतपूर्व।
- अपनी इच्छा से किया जा सकने वाला कार्य ऐच्छिक