संस्मरण, रेखाचित्र महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर


  • संस्मरण की परिभाषा दीजिए।
उत्तर - 'संस्मरण' से तात्पर्य लेखक के स्मृति - पटल पर अंकित व्यक्ति या वस्तु विशेष से जीवन या घटनाओं के रोचक वर्णन से है, जिसमें लेखक उनके प्रति अपने दृष्टिकोण को व्यक्त करता है।  अथवा
लेखक के स्मृति पटल पर अंकित स्वयं के या व्यक्ति - विशेष के जीवन की घटनाओं के रोचक विवरण को 'संस्मरण' कहते हैं। जैसे - महादेवी वर्मा कृत मेरा परिवार, चीनी फेरीवाला आदि।

  • संस्मरण किसे कहते हैं? प्रमुख संस्मरण लेखकों के नाम लिखिए।
उत्तर - लेखक के स्मृति पटल पर अंकित किसी विशेष व्यक्ति के जीवन की कुछ घटनाओं का रोचक विवरण 'संस्मरण' कहलाता है। इसमें लेखक स्वयं देखी या अनुभव की गई घटनाओं का वर्णन करता है। इसमें कल्पना की उड़ान की गुंजाइश कम रहती है। संस्मरण निकटता से देखे गए व्यक्ति से सम्बन्धित होता है। अतः इसका विवरण सर्वथा प्रमाणित होता है, किन्तु प्रस्तुतीकरण में लेखक स्वतंत्र रहता है। महादेवी वर्मा, राहुल सांस्कृत्यायन, पंडित जवाहर लाल नेहरू आदि के संस्मरण उत्तम माने गए हैं।

  • संस्मरण की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर - संस्मरण की प्रमुख विशेषताएँँ हैं - (1) स्मृति पर आधारित विषय - वस्तु का चित्रण, (2) यथार्थ चित्रण, (3) संवेदनशीलता, (4) गहन अभिव्यक्ति तथा (5) व्यक्ति अथवा वस्तु की विशिष्टता को लक्षित करना।
प्रश्न - 'संस्मरण' तथा 'जीवनी' में क्या अंतर है?
उत्तर - संस्मरण में स्मृति के आधार पर किसी व्यक्ति या घटना का रोचक वर्णन होता है, जबकि जीवनी में किसी व्यक्ति के जीवन का आद्मोपान्त विवरण और वर्णन होता है।

 रेखाचित्र


  • रेखाचित्र किसे कहते हैं?
उत्तर - जिस विधा में क्रमबद्धता का ध्यान न रखकर किसी व्यक्ति की आकृति, उसकी चाल - ढाल या स्वभाव का, किन्हीं विशेषताओं का, शब्दों द्वारा चित्रण किया जाता है, 'रेखाचित्र' कहलाती है।

  • रेखाचित्र की परिभाषा दीजिए।
उत्तर - शब्दों की कलात्मक रेखाओं द्वारा किसी व्यक्ति, वस्तु अथवा घटना के बाह्म एवं आंतरिक स्वरूप का चित्रण ही रेखाचित्र कहलाता है।

  • हिन्दी के प्रसिद्ध रेखाचित्रकारों के नाम लिखिए।
उत्तर - हिन्दी के प्रसिद्ध रेखाचित्रकार हैं - श्रीमती महादेवी वर्मा, विनय मोहन शर्मा, श्रीमती सरोजिनी नायडू, रामवृक्ष बेनीपुरी, डॉ. प्रकाशचन्द्र गुप्त, बनारसीदास चतुर्वेदी, कन्हैयालाल मिश्र 'प्रभाकर' आदि।

  • रेखाचित्र की प्रमुख विशेषताएँँ लिखिए।
उत्तर - रेखाचित्र की प्रमुख विशेषताएँँ निम्नलिखित हैं - (1) सांकेतिक एवं व्यंजक होना। (2) पूर्व स्मृति पर आधारित मूर्त कल्पना का शब्दचित्र प्रस्तुत करना।

  • संस्मरण और रेखाचित्र में अन्तर बताइए।

उत्तर - संस्मरण और रेखाचित्र में निम्नानुसार अन्तर है -

 संस्मरण -

  1. संस्मरण किसी घटना पर आधारित होता है।
  2. संस्मरण की शैली वर्णनात्मक एवं विवरणात्मक होती है।
  3. संस्मरण में विषय का आत्मीयता पूर्ण वर्णन रहता है।
  4. संस्मरण में लेखक का घटना से निकट संबंध प्रदर्शित होता है।

 रेखा चित्र

  1. रेखाचित्र किसी व्यक्ति पर आधारित होता है।
  2. रेखाचित्र की शैली चित्रात्मक होती है।
  3. रेखाचित्र में व्यक्ति के व्यक्तित्व एवं चरित्र का आत्मीयतापूर्ण विश्लेषण रहता है।
  4. रेखाचित्र में लेखक तटस्थ रहता है।




Share:

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Copyright © Hindi Digital Paathshala | Powered by Blogger Distributed By Protemplateslab & Design by ronangelo | Blogger Theme by NewBloggerThemes.com