पाठ — 5
(गद्य भारती)
पहली चूक (श्रीलाल शुक्ल)
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न —
- ''आपका नाम बाजरा तो नहीं है?'' — यह कथन किसने, किससे पूछा?
उत्तर — उक्त कथन लेखक ने मेंड़ पर खड़े एक किसान से पूछा।
- रामचरन ने किसानों को पुकारते हुए क्या कहा?
उत्तर — रामचरन ने किसानों को पुकारते हुए कहा — '' यह देखों, ये तो बाजरे को आदमी समझ रहे है।''
- लेखक ने भाषायी चूक से बचने के लिए कौन — कौन सी तैयारी की?
उत्तर — लेखक ने भाषायी चूक से बचने के लिए कृषि — शास्त्र की मोटी — मोटी किताबें मॅगवाकर उनका अध्ययन आरम्भ कर दिया और इस अध्ययन को आगे भी जारी रखा।
- लेखक को बीज — गोदाम क्यों जाना पड़ा?
उत्तर — लेखक को बीज और खाद खरीदने के लिए बीज — गोदाम जाना पड़ा।
- लेखक के अनुसार कंद — मूल फल खाने के कारण ऋषियों की दिलचस्पी किस व्यवसाय में थी?
उत्तर — लेखक के अनुसार कंद — मूल फल खाने के कारण ऋषियों की दिलचस्पी हार्टिकल्चर में थी और वे ज्यादातर फल और शकरकंद ही पैदा करते थे।
लघु उत्तरीय प्रश्न —
- चाचा ने लेखक को खेती के बारे में क्या समझाया?
उत्तर — चाचा ने लेखक को खेती के बारे में यह समझाया कि खेती का काम है तो बड़ उत्तम, पर फारसी पढ़कर जिस प्रकार तेल नहीं बेचा जा सकता, वैसे ही अंग्रेजी पढ़कर खेत नहीं जोता जा सकता।
- लेखक ने रामचरन के कंधे पर हाथ रखते हुए मित्र — भाव से क्या — क्या प्रश्न किए?
उत्तर — लेखक ने रामचरन के कंधे पर हाथ रखते हुए मित्र — भाव से प्रश्न किए — ''तो भाई रामचरन, मुझे बताओं, यह बाजरा कौन है? कहॉ रहता है? यह खड़ा कहॉ है? इसे क्यों खड़ा किया गया है?
- पंचभूत और पंचगव्य में क्या अन्तर है?
उत्तर — पंचभूत का अर्थ है — पॉच तत्व, जिनसे यह संसार बना है, जैसे — पृथ्वी, जल, वायु, आकाश और अग्नि। इसके विपरीत, पंचगव्य का अर्थ है — गाय से प्राप्त होने वाले पॉच पदार्थ जैसे — दूध, घी, दही, मूत्र और गोबर।
- ''शरीर ही मिट्टी का बना हुआ है'' किस अर्थ में प्रयुक्त हुआ है?
उत्तर — उक्त कथन का अर्थ में प्रयुक्त हुआ है कि खेती के धंधे से दूर मत रहों। इसमें दिन — रात पानी और पसीना, मिट्टी और गोबर से खेलना पड़ता है। फिर यह शरीर ही मिट्टी से बना है। मिट्टी पंच भूत में आती है।
- लेखक ने अंतिम बार शहर जाने का फैसला क्यों किया ?
उत्तर — लेखक ने अंतिम बार शहर जाने का फैसला इसलिए किया कि खेती का काम ऐसा है कि बिना शहर जाए इसे साधना कठिन है। बीज, खाद, कृषि — यंत्र, पाइप, इंजीनियर, कीटनाशक दवाइयॉ आदि सब कुछ शहर में ही उपलब्ध होते है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न —
- 'पहली चूक' पाठ का केन्द्रीय भाव लिखिए।
उत्तर — पहली चूक शहर से आये युवक (लेखक) से हुई। कारण, उसे खेती के सम्बन्ध में बिल्कुल ज्ञान नहीं था। उदाहरणार्थ — वह बाजरे के पौधे को आदमी समझकर खेत में काम करते किसान से उसका पता पूछने लगा। लेखक का स्पष्ट मत है कि सुख — सुविधापूर्ण शहरी वातावरण में रहकर ग्रामीण समस्याओं को सुलझना औचित्यपूर्ण नहीं हे। इसके लिए शिक्षित लोगों को ग्रामों में जाकर वहॉ की समस्याओं को रूबरू होकर देखना, समझना और हल करना होगा। खेती के सम्बन्ध में कोरा पुस्तकीय ज्ञान और फिल्मों से प्राप्त जानकारियॉ पर्याप्त और प्रयोग नहीं है।
- 'सिनेमा से खेती की शिक्षा' पर लेखक के विचार लिखिए।
उत्तर — सिनेमा से खेती के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारियॉ व्यावहारिक नहीं होती है। उनमें पूर्णता का अभाव रहता है। सिनेमा से प्राप्त जानकारी के आधार पर अपने मानस में काल्पनिक ग्राम का चित्र बना लेने वो की कल्पना उस समय बिखण्डित हो जाती हे, जब वे ग्रामीण परिवेश में पहुॅचकर यथार्थ ग्राम्य — जीवन के दर्शन करते है।
- 'फारस में तेल बेचने वाले संस्कृत नहीं बोलते' इस कथन का भाव समझाइए।
उत्तर — 'फारस में तेल बेचने वाले संस्कृत नहीं बोलते' इस कथन का भाव यह है कि सैद्धान्तिक ज्ञान और व्यावहारिक ज्ञान में महान् अन्तर होता है। तेल बेचना व्यावहारिक ज्ञान है, जबकि संस्कृत बोलना सैद्धान्तिक ज्ञान है। इन दोनों को पृथक दृष्टिकोणों से देखा जाना चाहिए। खेती के धंधे में आपका सैद्धान्तिक ज्ञान बहुत कम प्रयोग में आता है।
- निम्नलिखित शब्दों का सन्धि — विच्छेद करते हुए सन्धि का नाम बताइए — वागीश, कीटाणु, ग्रन्थालय, महेश, उन्नति।
उत्तर —
- वागीश = वाक् + ईश व्यजंन सन्धि
- कीटाणु = कीट + अणु दीर्घ स्वर सन्धि
- ग्रन्थालय = ग्रन्थ + आलय दीर्घ स्वर सन्धि
- महेश = महा + ईश गुण स्वर सन्धि
- उन्नति = उत् + नति व्यंजन सन्धि
निम्नलिखित वाक्यों में संकेत के अनुसार परिवर्तन कीजिए —
- खेत के पूरब में गन्ने का खेत है। (प्रश्न वाचक वाक्य)
उत्तर — क्या खेत के पूरब में गन्ने का एक खेत है?
- मैं खेती के बारे में अधिक जानता हॅू। (निषेधात्मक वाक्य)
उत्तर — मैं खेती के बारे में अधिक नहीं जानता हॅू।
- यह आप क्यों पूछ रहे हैं? (विस्मयबोधक वाक्य)
उत्तर — यह आप कैसा पूछ रहे हेा!
- बादल समय पर पानी देते हैं। (निषेधात्मक वाक्य)
उत्तर — बादल समय पर पानी नहीं देते हैं।
योग्यता — विस्तार
स्थानीय बोली के शब्दों की सूची तैयार कर उन्हें मानक भाषा में बदलिए।
उत्तर — स्थानीय भाषा के शब्द मानक भाषा के शब्द
- कुदरत - प्रकृति
- अरहर - तुअर
- पूरब - पूर्व
- छॉह - छाया
- उमेठना - मोड़ना
- खेत - क्षेत्र
- दक्खिन - दक्षिण
- रामचरन - रामचरण
- किसान - कृषक
- शिक्षक के सहयोग से हिन्दी के प्रसिद्ध व्यंग्यकारों के नाम संकलित कीजिए।
उत्तर — (1) श्रीलाल शुक्ल, (2) शरद जोशी, (3) रामवृक्ष बेनीपुरी आदि।
- 'खेती का महत्व' विषय पर अपने विचार लिखकर कक्षा में सुनाइए।
उत्तर — हमारा भारत देश एक कृषि प्रधान देश है। यहॉ के 70 प्रतिशत लोग खेती का धंधा करते है। यह धंधा अत्यन्त प्राचाीन हे। भगवान ऋषभदेव ने इस धंधे का शुभारम्भ किया था। खेती से प्राप्त अन्न से ही किसान अपनी सम्पूर्ण जीविका चलाता है। वर्तमान में नयी तकनीकें काम में लाने के कारण और सिंचाई की सुविधाएॅ उपलब्ध होने के कारण भारतीय किसान के जीवन में काफी परिवर्तन आया है। किसान भाई अधिक से अधिक अन्न उत्पादन में लगे है। इससे देश समद्ध और लोग खुशहाल होंगे। खेती को धंधे के रूप में बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार सदैव प्रयत्नशील रहती है।
वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर —
- श्री लाल शुक्ल अधिकारी थे — (1) मध्यप्रदेश शासन में (2) उत्तरप्रदेश शासन में (3) राजस्थान शासन में, (4) हरियाणा शासन में।
उत्तर — उत्तर प्रदेश शासन में
- सबसे उत्तम कार्य है — (1) नौकरी करना (2) व्यापार करना (3) खेती करना (4) भीख मॉगना
उत्तर — खेती करना।
- गौतम ऋषि किसकी खेती करते थे? — (1)फल — फूल (2) गेहूॅ (3) सब्जी (4) गन्ने।
उत्तर — गेहॅू।
- किसने खेती पर बड़े लेख लिखे हैं? — (1) वाल्टेयर (2) कार्लाइन (3) टालस्टाय (4) ग्लैडस्टन
उत्तर — कार्लाइन।
- निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए —
- यह सब ............का खेल है। उत्तर — कुदरत।
- गोबर का स्थान .............. में है। उत्तर — पंचगव्य।
- उत्तम खेती मध्यम धंधा, अधम चाकरी भीख ............ है। उत्तर — निदान।
- धूप में बॅधी हुई भैंस ..............की ओर दौड़ती है। उत्तर — तालाब।
- पहली चूक ........... विद्या की रचना है। उत्तर — व्यंग्य निबंध।
- लेखक को बीज और खाद खरीदने के लिए .................. जाना पड़ा। उत्तर — बीज — गोदाम।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें